पहली भारतीय फिल्म जिसने जीता सनडांस का ग्रैंड जूरी प्राइज, अब आएगी बड़े पर्दे पर

सनडांस फिल्म फेस्टिवल में ‘वर्ल्ड सिनेमा ग्रैंड जूरी प्राइज- ड्रामेटिक’ जीतने वाली पहली भारतीय फिक्शन फीचर फिल्म ‘सबर बोंडा’ (Cactus Pears) का आधिकारिक ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को रोहन परशुराम कनावड़े ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म का भारतीय डिस्ट्रीब्यूशन राणा दग्गुबाती के प्रोडक्शन हाउस स्पिरिट मीडिया के जरिए किया जाएगा।
फिल्म की कहानी पश्चिमी भारत के बीहड़ इलाकों की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह एक शहर में रहने वाले आनंद की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो व्यक्तिगत नुकसान और पारिवारिक दबाव से गुजर रहा है। आनंद 10 दिनों के शोक में अपने पैतृक गांव लौटता है, जहां उसकी मुलाकात उसके बचपन के दोस्त बाल्या से होती है।
फिल्म में भूषण मनोज, सूरज सुमन और जयश्री जगताप अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘सबर बोंडा’ 19 सितंबर को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।





