Fact Check: रेगिस्तान में सैकड़ों काले नागों का यह वीडियो है AI-Generated

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सैकड़ों काले सांपों का झुंड एक साथ दिखाई दे रहा है. वीडिया में यह दावा किया गया है कि रेगिस्तान में सैकड़ों काले नागों का झुंड दिखाई दिया है. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो के पीछे का सच क्या है.

Instagram पर एक यूजर ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, “रेगिस्तान में सैकड़ों काले नागों का झुंड दिखाई दिया” यह वीडियो अगस्त 16, 2025 को पोस्ट किया गया है.
फैक्ट चेक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है
सबसे पहले, हमने यह जानने के लिए कि क्या वाकई इस तहर की कोई घटना हुई है, प्रासंगिक कीवर्ड खोजे, लेकिन इस दावे को साबित करने वाली कोई खबर नहीं मिली.

इसके बाद हमने वीडियो को कई स्क्रीनशॉट में विभाजित किया और उनमें से कुछ को गूगल रिवर्स इमेज सर्च किया. लेकिन वहां भी हमें कुछ खास नहीं मिला. लेकिन कई और वीडियो मिले जो हूबहू इस वीडियो में मेल खाते थे और सभी वीडियो का पोस्ट टाइम अलग था.
फिर हमने वीडियो को गौर से देखा तो हमने पाया कि वीडियो में सांपों का रेंगना आप्राकृतिक है. साथ ही वीडियो में कई जगहों पर यह सांप आपस में लुप्त होते दिखाई दिए मानों दो सांप एक ही हो गए हों. जिससे हमें शक हुआ कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.
इसके बाद हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए Was It AI नामक AI डिटेक्शन टूल का उपयोग गिया जिसमें हमने जाना कि यह वीडियो AI Generated है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है.






