प्रसाद बनी मौत की वजह! कालकाजी मंदिर में सेवादार की डंडों से पीट-पीटकर हत्या

दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया हैं जहां झगड़े के बाद एक सेवादार की पीट-पीटकर हत्या करदी गई. मामले 29 अगस्त रात 9:30 बजे का है. बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद प्रसाद मांगने पर शुरू हुआ विवाद मार-पीट तक पहुंच गया.
पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त रात 9:30 बजे पुलिस को कालकाजी मंदिर में झगड़े की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद प्रसाद मांगने पर पूरा विवाद हुआ. पीड़ित को डंडों और मुक्कों से बुरी तरह पीटा गया. मारपीट के बाद सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मृतक योगेन्द्र सिंह (35) यूपी के हरदोई का रहने वाला था और बीते 15 साल से मंदिर में सेवादार था.
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी अतुल पांडेय (30) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है.
एक अधिकारी ने बताया कि सिंह पिछले 14-15 वर्षों से कालकाजी मंदिर में सेवा कर रहे थे. उन्हें एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. अधिकारी ने बताया कि कालकाजी पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1) (हत्या) और 3(5) (संयुक्त दायित्व) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





