मनोरंजन

जान्हवी-वरुण की जोड़ी फिर करेगी धमाल? टीजर ने बढ़ाई उत्सुकता!

वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। टीजर में मस्ती, कॉमेडी और रोमांस का पूरा तड़का देखने को मिला। इसे देखकर कई फैंस को वरुण की हिट फिल्मों ‘हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया’ और ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ की याद आ गई।

टीजर के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने टीजर के शुरुआती सीन को ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ के ट्रेलर से मिलाया। वहीं कुछ का कहना है कि सान्या मल्होत्रा को फिल्म में सेकंड लीड के तौर पर नहीं आना चाहिए था। कई फैंस टीजर देखकर मान रहे हैं कि फिल्म में शानदार गाने और बड़े डांस नंबर्स होंगे। टीजर में भी कुछ गानों और डांस सीक्वेंस की झलक दिखाई दी है, जिससे म्यूजिक को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।


टीजर के पहले सीन में वरुण धवन को देखकर एक यूजर ने मजाक में उन्हें ‘बाहुबली’ जैसा लुक दिया बताया और लिखा कि वरुण का ये अंदाज काफी फनी और एंटरटेनिंग है। इससे लोगों की फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। शशांक खेतान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दिलचस्प बात यह है कि उसी दिन कन्नड़ इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिल सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button