राजनीति

चुनाव 2019: बीजेपी में शामिल हुए सनी देओल; पंजाब से चुनाव लड़ने की संभावना

सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अभिनेता सनी देओल मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से औपचारिक रूप से जुड़ गए.

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के बेटे, सनी देओल संभवतः पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे.

2014 के लोकसभा चुनावों में, अभिनेता विनोद खन्ना को मैदान में उतारने के बाद भाजपा ने यह सीट जीती थी.

खन्ना का अप्रैल 2017 में निधन हो गया था, जिसके बाद वहां हुए उपचुनावों में यह सीट कांग्रेस के सुनील कुमार जाखड़ के पास चली गई. पार्टी ने इस सीट से जाखड़ को फिर एक बार मैदान में उतारा है.

इससे पहले 2004 में, धर्मेंद्र ने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का प्रतिनिधित्व किया था और सीट जीती थी.

ALSO READ: इलेक्शन सेंट्रल लाइव: दोपहर 3 बजे तक, पश्चिम बंगाल में 63% मतदान, असम में 62.13%,…

धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी भाजपा की सदस्य हैं और मथुरा से सांसद हैं.

सनी को अपनी फिल्म ब्लैंक की रिलीज का इंतजार है, जिसमें उन्होंने आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के प्रमुख की भूमिका निभाई है.

2019 लोकसभा चुनाव सात चरणों में देश भर में हो रहे हैं. परिणाम 23 मई को घोषित किया जाएगा.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Một trong những yếu tố quan trọng nhất mà tải 66b luôn chú trọng là tính an toàn và bảo mật. Mọi thông tin cá nhân tài chính được ngăn chặn sự xâm nhập của hacker. Không chỉ vậy, sân chơi còn tuân thủ các quy định nghiêm ngặt về bảo mật chống rửa tiền, đảm bảo mọi giao dịch của người chơi đều được thực hiện một cách minh bạch an toàn. TONY02-11O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button