न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

दिल्ला में 20 कॉलेजों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

देश की राजधानी दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों को बस से उड़ाने की धमकी का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. आज, 28 अगस्त को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित जीसस एंड मैरी कॉलेज समेत लगभग 20 कॉलेजों को कल बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं… पूरी खबर पढ़ें
कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सेना का बड़ा ऑपरेशन, 2 आतंकवादी ढेर

जम्मू और कश्मीर: बांदीपोरा ज़िले के गुरेज सेक्टर में नौशहरा नारद के पास नियंत्रण रेखा पर सेना ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी. सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. आतंकवाद विरोधी अभियान जारी है… पूरी खबर पढ़ें
मिनियापोलिस के चर्च में फायरिंग, बच्चों समेत कई घायल

अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस शहर में बुधवार सुबह एक चर्च में फायरिंग की बड़ी घटना हुई। यह घटना 509 वेस्ट 54th स्ट्रीट स्थित Annunciation Church में हुई। पुलिस के मुताबिक, एक हमलावर ने चर्च के अंदर राइफल से गोलियां चलाईं। घटना के समय चर्च में प्रीस्कूल की क्लासेस चल रही थीं… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: युवक की बेरहमी से पिटाई का यह वीडियो यूपी का नहीं, जानें पूरा सच

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में कुछ लोग एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर बेहरहमी से पीटता हुआ नजर आ रहे हैं। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि युवक के साथ यह दरिंदगी उत्तर प्रदेश के योगी राज में हो रही है… पूरी खबर पढ़ें





