राज्य

शादी में बुलावा या साइबर जाल? सरकारी कर्मचारी के साथ बड़ा खेल

महाराष्ट्र के हिंगोली में एक सरकारी कर्मचारी के साथ बड़ा साइबर फ्रॉड हुआ। उन्हें व्हाट्सऐप पर एक अनजान नंबर से शादी का न्योता मिला। मैसेज में लिखा था – “Welcome. शादी में ज़रूर आएं। 30/08/2025. Love is the master key that opens the gate of happiness.” मैसेज के साथ एक डिजिटल शादी का कार्ड भी PDF फाइल के रूप में भेजा गया था। कर्मचारी ने सोचा ये शादी का असली निमंत्रण है और उस पर क्लिक कर दिया। लेकिन यह शादी का कार्ड नहीं, बल्कि एक जाल था।

जैसे ही उन्होंने फाइल खोली, उनके फोन में एक वायरस एक्टिव हो गया। कुछ ही घंटों में साइबर ठगों ने उनके मोबाइल का कंट्रोल हासिल कर लिया और बैंक अकाउंट से करीब 1.9 लाख रुपये निकाल लिए। जब तक कर्मचारी को भनक लगी, पैसा गायब हो चुका था इस मामले की शिकायत हिंगोली पुलिस थाने में दर्ज की गई है। साइबर सेल पूरे मामले की जांच कर रही है।

साइबर एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह कोई नया तरीका नहीं है। पिछले साल भी ‘वेडिंग इनविटेशन ट्रिक’ के नाम से कई लोग ठगे जा चुके हैं। ठग व्हाट्सऐप पर नकली शादी का कार्ड भेजते हैं, जिसमें APK फाइल छुपी होती है। इसे डाउनलोड करते ही ठगों को मोबाइल और बैंकिंग ऐप्स तक पूरी पहुंच मिल जाती है। हिमाचल प्रदेश साइबर पुलिस ने भी पिछले साल लोगों को चेतावनी दी थी कि किसी भी अनजान नंबर से भेजी गई फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें।

आज के डिजिटल दौर में ज़रा सी लापरवाही बहुत महंगी पड़ सकती है। इसलिए अगर किसी अनजान नंबर से शादी का निमंत्रण आए, तो क्लिक करने से पहले सावधान रहें। क्योंकि अब शादी का कार्ड भी हथियार बन सकता है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button