ताज़ा खबरेंभारत

CJP की मांगों पर केंद्र सरकार सक्रिय, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ बैठक आज

CJP के प्रतिनिधिमंडल की आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से मुलाकात, मांगों को लेकर सरकार के साथ बातचीत जारी।

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज केंद्र सरकार ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के साथ बातचीत की पहल की है। CJP की ओर से पार्टी के प्रतिनिधि सौरभ दास और आशुतोष रांका केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के साथ मुलाकात करने के लिए तैयार हैं।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के डीसीपी सचिन शर्मा केंद्र सरकार की ओर से CJP टीम के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, शुरुआत में सरकार ने जिला मजिस्ट्रेट, केंद्र सरकार के सचिव और राज्य मंत्री स्तर पर बातचीत का प्रस्ताव रखा था, जिसे CJP ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि वे केवल प्रधानमंत्री या किसी कैबिनेट मंत्री के साथ ही संवाद करेंगे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

CJP के प्रवक्ता सौरभ दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि सरकार ने सुबह बातचीत के लिए संपर्क किया था। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, “हमारी मांगें स्पष्ट हैं। बड़ी संख्या में युवा एकजुट हुए हैं।” बताया जा रहा है कि पार्टी ने डीसीपी को उन मंत्रियों की एक सूची भी सौंपी है जिनसे वे बातचीत करना चाहते हैं।

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP द्वारा संसद मार्च की योजना के मद्देनजर यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Show More
Back to top button