ताज़ा खबरेंवायरल

हिमाचल प्रदेश: ड्यूटी के लिए उफनती नदी भी पार कर गई नर्स, देखें वीडियो

हिमाचल के मंडी जिले की चौहार घाटी में स्टाफ नर्स कमला देवी ने अपनी ड्यूटी के प्रति अनोखी मिसाल पेश की. बादल फटने से उफनते नाले और बह चुकी पुलियों के बावजूद उन्होंने जान जोखिम में डालकर छलांग लगाई और सुरक्षित पार करते हुए हुरंग गांव पहुंचकर बच्चों को वैक्सीन दी.

हिमाचल में इन दिनों बारिश का कहर देखने को मिल रहा है. लगातार हो रही बारिश से सभी नदी-नाले उफान पर हैं. कई जगहों पर बादल फट गए हैं और जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. ऐसे में जिला मंडी की चौहार घाटी की सुधार पंचायत के स्वास्थ्य केंद्र सुधार में कार्यरत टिककर गांव की स्टाफ नर्स कमला देवी ने अपनी जान जोखिम में डालकर मानवता की मिसाल कायम की है.

सुधार स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स ने शुक्रवार की सुबह कठोग पंचायत के हुरंग नारायण देवता के गांव में वैक्सीनेशन के लिए अपनी ड्यूटी देने के लिए निकली, तो शिल्हबुधानी पंचायत के नालों में 20 अगस्त को बादल फटने से आई बाढ़ ने सभी पैदल चलने वाले पुलियों को बहा दिया था. ऐसे में लोगों को नालों से इधर से उधर पार करना मुश्किल हो रहा है. स्‍टाफ नर्स को भी ड्यूटी पर जाने के लिए उनफते हुए नाले को पार करना था. नर्स उफनते नाले को पार कर अपनी जान जोखिम में डाल कर देवता हुरंग नारायण के गांव पहुंचीं.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button