ताज़ा खबरेंभारत

मूकबधिर युवती से दरिंदगी, पुलिस मुठभेड़ में दोनों आरोपी गिरफ्तार

जनपद बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर में सोमवार रात 22 वर्षीय मूकबधिर युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना बहादुरपुर पुलिस चौकी से महज 20 मीटर की दूरी पर हुई, जबकि चौकी के तीन से चार सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। इस बीच, 14 सेकंड का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें पीड़िता बदहवास हालत में भागती नजर आ रही है। यह फुटेज एसपी आवास के पास लगे कैमरे का है।

पीड़िता के परिजनों के अनुसार, रात करीब आठ बजे युवती अपनी ननिहाल से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उसे जबरन सुनसान खेत में खींच लिया और दुष्कर्म किया। युवती बोल और सुन नहीं सकती, जिसके कारण वह मदद के लिए पुकार भी नहीं सकी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। करीब एक घंटे की तलाश के बाद परिवार के लोगों को युवती खेत में बेसुध हालत में मिली। उसे तुरंत जिला महिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई है, लेकिन मानसिक रूप से वह गहरे सदमे में है।

यह इलाका जिला मुख्यालय का सबसे संवेदनशील माना जाता है। यहां से कुछ ही दूरी पर डीएम, एसपी, एडीएम और जिला जज के आवास हैं, लेकिन फिर भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। परिजनों का कहना है कि जब जिले के सबसे सुरक्षित इलाके में भी उनकी बेटी सुरक्षित नहीं है, तो बाकी क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

घटना के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कीं। मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। जनपद बलरामपुर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से वारदात से जुड़े अहम सबूत भी बरामद किए गए हैं। मामले पर SP बलरामपुर ने मीडिया को बाइट देते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button