LoC पर पाकिस्तान की घिनौनी चाल नाकाम, 1 जवान शहीद

उत्तर कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास देर रात बड़ी हलचल देखी गई. यहां सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया. इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया. भारतीय सुरक्षा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान के BAT अटैक को नाकाम कर अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं कि भारत आतंकवाद के खिलाफ डट के खड़ा है.
बैट यानी बॉर्डर एक्शन टीम पाकिस्तान सेना की एक इकाई है, जो नियंत्रण रेखा पर पहले भी ऐसे हमले अंजाम दे चुकी है. इस ताजा हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान जान चली गई. 1 अगस्त से कुलगाम के अखल जंगलों में आतंकियों की तलाश में सर्चिंग चल रही है. यहां 2 जवान शहीद हुए हैं, 9 जवान घायल हैं. दो आतंकी भी मारे जा चुके हैं.
बीएसएफ कश्मीर फ्रंटियर के महानिरीक्षक अशोक यादव ने मंगलवार को कहा कि पाकिस्तान आतंकियों की जम्मू-कश्मीर मे घुसपैठ कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है. उत्तरी कश्मीर में एलओसी के पार लांचिंग पैड पर आतंकियों की गतिविधियां बढ़ रही हैं, लेकिन बीएसएफ ने अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में घुसपैठ की हर कोशिश को नाकाम बनाया है.
बांदीपोर में स्वतंतत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 79 किलोमीटर लंबी साइकिल रैली को झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि बीएसएफ और सेना घुसपैठ रोकने के लिए संयुक्त रणनीति के तहत काम कर रही है.





