न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

खाटूश्याम दर्शन कर लौट रही पिकअप की टक्कर, हादसे में 12 लोगों की मौत

दौसा जिले के मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ जिसमें करीब 12 लोगों की मौत हो गई. यह हादसा खाटूश्याम दर्शन कर लौटने के दौरान हुआ जहां एक पिकअप और कंटेनर की जोरदार टक्कर हो गई. बता दें कि इस हादसे में ज्यादातर मृतक बच्चे हैं… पूरी खबर पढ़ें
नेशनल गार्ड ने वाशिंगटन डीसी पर किया नियंत्रण, ट्रंप द्वारा कानून प्रवर्तन पर पकड़ मजबूत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रीय राजधानी में “आपराधिक आपातकाल” घोषित करने के एक दिन बाद नेशनल गार्ड सैनिकों को सक्रिय कर दिया है और वाशिंगटन, डीसी के पुलिस विभाग का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है… पूरी खबर पढ़ें
पुराने वाहनों पर बैन पर लगी ब्रेक, सुप्रीम कोर्ट का आदेश

दिल्ली-एनसीआर के वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया कि फिलहाल 10 साल पुराने डीज़ल वाहनों और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जाएगी। यह अंतरिम आदेश अगले निर्देश तक लागू रहेगा। मुख्य न्यायाधीश बी.आर. गवई, न्यायमूर्ति विनोद के. चंद्रन और न्यायमूर्ति एन.वी. अंजरिया की पीठ ने केंद्र सरकार और एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (CAQM) को नोटिस जारी किया है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: बादल फटने का यह वीडियो है AI Generated

मॉनसून के दिनों में बारिश का विक्राल रूप कई राज्यों को अपनी आगोश में ले रहा है. कहीं पहाड़ बह रहे हैं, तो कहीं राज्यों के कई इलाके जलमग्न हो गए है. इसी बीच इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बादल फटते हुए दिखाई दे रहा है. इस वीडियो में वादल के फटने के बाद पानी का एक सैलाब पूरे इलाके को जलमग्न करते हुए दिखाई दे रहा है. तो चलिए पता लगाते हैं कि आखिर इस वीडियो में कितनी सच्चाई है… पूरी खबर पढ़ें





