पीएम मोदी-राष्ट्रपति मुर्मु ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई, नन्हीं परियों ने पीएम के कलाई पर बांधी राखी

पूरे देश में आज रक्षाबंधन मनाया जा रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई राजनेताओं ने देशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी है. गृह मंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी है. इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन 2025 मनाया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास 7 LKM पर बच्चों के साथ रक्षाबंधन 2025 मनाया।#RakshaBandhan2025 @narendramodi pic.twitter.com/2ts4OEAE3h
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) August 9, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. एक्स हैंडल पर राष्ट्रपति ने कहा कि रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं. रक्षा बंधन का यह पावन पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है, जो समाज में सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ाता है.
रक्षा बंधन के पावन अवसर पर, मैं भारत और विदेश में रह रहे सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं। pic.twitter.com/Nt9gqIxoVi
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 9, 2025
वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर कहा, ‘सभी देशवासियों को रक्षाबंधन की अनेकानेक शुभकामनाएं.’ प्रधानमंत्री शनिवार सुबह 10 बजे अपने आवास पर बच्चों और महिला शिक्षकों के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे. वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने भी रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी है. वहीं, सीएम योगी ने एक्स पर कहा कि स्नेह की पवित्र गांठ, विश्वास की मौन प्रतिज्ञा, भाई-बहन के अटूट प्रेम की जीवंत अभिव्यक्ति रक्षाबंधन की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई. रक्षासूत्र की नन्ही डोर सिर्फ कलाई नहीं बांधती, आत्मा को जोड़ती है. यह हर युग में मर्यादा और आत्मीयता की अमर गाथा बुनती है.






