दुनिया के किसी भी नेता ने भारत के ऑपरेशन को रोकने को नहीं कहा: PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (29 जुलाई, 2025) को संसद के मानसून सत्र में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा के दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाद देते हुए कांग्रेस पर धाबा बोला. पीएम मोदी ने क्लीयर कर दिया कि पाकिस्तान के साथ सीजफायर दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद हुआ था और इसमें दुनिया के किसी भी नेता का कोई रोल नहीं था.
मोदी क्यों नहीं कहते ट्रंप झूठ बोल रहे हैं- राहुल गांधी
पीएम मोदी ने पहली बार ट्रंप के युद्धविराम के दावों को लोकसभा में खारिज भी किया. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में किसी भी देश ने भारत को अपनी सुरक्षा में कार्रवाई करने से रोका नहीं है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया. फिर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जी ने मुझे बताया कि पाकिस्तान बहुत बड़ा हमला करने वाला है. इस पर मैंने कहा कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा. अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे. आगे मैंने कहा था, ‘हम गोली का जवाब गोले से देंगे’.
#WATCH ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “9 तरीख की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने का प्रयास किया, वो घंटे भर कोशिश कर रहे थे लेकिन मेरी सेना के साथ बैठक चल रही थी, तो मैं उठा नहीं पाया, लेकिन बाद में मैंने कॉल बैक किया। फिर अमेरिका के… pic.twitter.com/JZl2lqXAYm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 29, 2025
उन्होंने आगे कहा, यूएन के 193 में सिर्फ तीन देशों ने पाकिस्तान के समर्थन में बयान दिया था. क्वॉड, ब्रिक्स, कोई भी देश हो, दुनियाभर से भारत को समर्थन मिला. विदेश नीति पर स्पष्टता से कह रहा हूं, दुनिया का समर्थन तो मिला, लेकिन दुर्भाग्य है कि मेरे देश के वीरों के पराक्रम को कांग्रेस का समर्थन नहीं मिला. पीएम मोदी ने कहा कि अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान एक बड़े हमले की योजना बना रहा है और मैंने उनसे कहा- उसे ‘भारी कीमत’ चुकानी पड़ेगी.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





