जगदीप धनखड़ के इस्तीफा देने के बाद पीएम मोदी ने किया ट्वीट

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के पद से इस्तीफा देने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जगदीप जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा,” जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है. मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
बता दें कि धनखड़ ने मानसून सत्र के पहले दिन यानि 21 जुलाई, सोमवार रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा देने की बात कही थी. राष्ट्रपति ने धनखड़ का इस्तीफा मंजूर कर लिया है. अब छह माह के भीतर अगले उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव करवाया जाएगा.
धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजे अपने त्यागपत्र में धनखड़ ने कहा कि वह ‘‘स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने” के लिए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने सदन की सुबह की कार्यवाही की अध्यक्षता की.





