बांग्लादेश वायु सेना का F7 ट्रेनर विमान स्कूल कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त, 1 की मौत

सोमवार, 21 जुलाई की दोपहर बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण F7 विमान (ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट) ढाका के उत्तरी क्षेत्र में एक स्कूल कैंपस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. सूत्रों की माने तो हादसे में कम से कम 1 व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए.
पीटीआई की खबर के मुताबिक बांग्लादेशी वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान दोपहर करीब 1.30 बजे हादसे का शिकार हुआ. यह माइलस्टोन स्कूल एंड कॉलेज की इमारत से टकरा गया था. हादसे के बाद मौके पर बचाव कार्य शुरू हो गया है.
बांग्लादेश सेना के जनसंपर्क कार्यालय (पब्लिक रिलेशंस ऑफिस) ने एक संक्षिप्त बयान में पुष्टि की कि क्रैश हुआ F7 BGI विमान बांग्लादेश वायु सेना का था. वहीं अग्निशमन अधिकारी लीमा खान ने फोन पर बताया कि कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए, हालांकि उन्होंने अधिक जानकारी नहीं दी.
अधिक जानकारी की प्रतीक्षा…





