विदेश
लॉस एंजेलेस में भीड़ पर चढ़ी कार, 20 से ज्यादा घायल

ईस्ट हॉलीवुड के सैंटा मोनिका बुलेवार्ड इलाके में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक कार भीड़ में घुस गई। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। लॉस एंजेलेस फायर डिपार्टमेंट (LAFD) के मुताबिक, 5 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि 8 से 10 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इसके अलावा 10 से 15 लोग मामूली रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि मौके पर बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, घायलों की प्राथमिक जांच और इलाज के लिए मेडिकल टीमें मौके पर मौजूद हैं।
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि हादसा जानबूझकर किया गया था या यह एक दुर्घटना थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





