ताज़ा खबरेंलाइफस्टाइल

चमकती त्वचा चाहिए? तो अपनाएं यह मॉर्निंग रूटीन

अगर आप भी चाहते हैं दमकती, बेदाग और हेल्दी स्किन… तो सिर्फ महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, आपकी सुबह की आदतें भी बड़ा असर डालती हैं. जानिए क्या होनी चाहिए आपकी मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन, जिससे आपकी स्किन दिखे फ्रेश, यंग और ग्लोइंग. “सुबह की ताज़गी… अगर स्किन तक पहुंच जाए, तो दिन भर चेहरे पर रहता है नैचुरल ग्लो. लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि दिन की शुरुआत हो एक हेल्दी मॉर्निंग रूटीन के साथ.”

 

Hydration से करें शुरुआत

“सुबह उठते ही सबसे पहले एक से दो गिलास गुनगुना पानी पीएं. चाहें तो इसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं. ये बॉडी को डिटॉक्स करता है और स्किन को अंदर से साफ करता है.”

थोड़ी एक्सरसाइज, थोड़ी ताजगी

“योग, प्राणायाम या हल्का वॉक — कुछ भी करें जिससे शरीर से टॉक्सिन्स निकलें और ब्लड सर्कुलेशन बढ़े. इससे चेहरा दिखता है और भी निखरा हुआ.”

क्लीन, टोन, मॉइश्चराइज़

“अब बारी स्किन को बाहर से संवारने की. सबसे पहले एक माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं. फिर टोनर लगाएं ताकि पोर्स टाइट हों, और मॉइश्चराइज़र से स्किन को दें पोषण.”

सनस्क्रीन ज़रूरी है

“अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं या खिड़की के पास धूप में बैठते हैं, तो SPF वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं. ये UV किरणों से स्किन को बचाता है.”

हेल्दी ब्रेकफास्ट

“फलों, ड्राई फ्रूट्स और फाइबर से भरपूर ब्रेकफास्ट न सिर्फ आपकी सेहत बल्कि आपकी त्वचा को भी पौषण देता है.”

 

तो अब आप जान गए हैं कि चेहरे की चमक सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स से नहीं, बल्कि आपकी डेली मॉर्निंग हैबिट्स से आती है. जरूरी है कि आप हर दिन अपनी स्किन को समय दें… क्योंकि जब आप अच्छा महसूस करते हैं, तो अच्छा दिखते भी हैं.

Show More
Back to top button