Fact Check: चीते का महिला को सांप से बचाने वाला वीडियो है AI-Generated

Fact Check: चीते का महिला को सांप से बचाने वाला वीडियो है AI-Generated
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला पर अजगर या सांप हमला करता है, लेकिन वहां मौजूद चीता एक वफादार की तरह वीरतापूर्ण हमला कर महिला को उस सांप से बचा लेता. हालांकि यह वायरल वीडियो सच है या फिर झूठ चलिए इसका पता लगाते हैं.

सोशल मीडिया हैंडल X पर यूजर ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, “Wow! She’s Brave, And the tiger has the gratitude”. यूजर ने यह वीडियो जून 7 को पोस्ट किया है.
फैक्ट चैक
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, चीते का महिला को बचाने वाला वीडियो है AI-Generated
हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की तो हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां दिखी जो इशारा करती हैं की यह वीडियो AI द्वारा बनाया गया है. जैसे जब सांप महिला पर कूंदता है, तो दोनों दृश्य एक-दूसरे से मिल जाते हैं तो आप्राकृतिक है. जिससे स्पष्ट रूप से पता चलता है कि यह वीडियो AI-Generated है. वहीं वीडियो की शार्पनेस भी वीडियो को एआई की तरफ इशारा करती है.

इसके अलावा जब हमने गूगल पर इसका पता लगाने के लिए कुछ कीवर्ड सर्च किए तो हमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर D-Intent Data का एक पोस्ट मिला जिसमें उन्होंने इस वीडियो को FAKE बताया

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 92% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष
अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.






