ताज़ा खबरें

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली में आज फिर 4 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है. दिल्ली के चार और प्राइवटे स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके बाद अधिकारियों ने गहन जांच के लिए परिसर तत्काल खाली करा लिया.

 

दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा, द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल, वसंत कुंज स्थित वसंत वैली स्कूल, हौज़ खास स्थित मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, पश्चिम विहार स्थित रिचमंड ग्लोबल स्कूल और लोदी एस्टेट स्थित सरदार पटेल विद्यालय को आज सुबह ईमेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। पिछले तीन दिनों में लगभग 10 स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की ऐसी धमकियाँ मिली हैं.

 

अधिक जानकारी की प्रतीक्षा

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button