ताज़ा खबरेंभारत

हमने 23 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को किया तबाह: NSA अजीत डोभाल

नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NSA अजीत डोभाल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन के दौरान भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है. हमारे नुकसान की एक फोटो तक कहीं नहीं दिखी. जबकि फोटो में पाकिस्तान के 13 एयरबेस की तबाही की तस्वीरें आप सबने देखी होंगी. अजीत डोभाल ने आगे कहा कि इस ऑपरेशन को लेकर विदेशी मीडिया में तरह-तरह की बातें कही गईं. हमें स्वदेशी हथियारों के इस्तेमाल पर गर्व है. हमने 23 मिनट में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया है.

 

NSA अजीत डोभाल ने कहा, “हमें अपनी स्वदेशी तकनीक विकसित करनी होगी. सिंदूर का ज़िक्र यहां किया गया था. हमें इस बात पर गर्व है कि इसमें कितनी स्वदेशी सामग्री थी… हमने पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों पर निशाना साधने का फ़ैसला किया, ये सीमावर्ती इलाक़ों में नहीं थे. हमसे कोई भी चूका नहीं. हमने इसके अलावा कहीं और निशाना नहीं साधा. यह उस बिंदु तक सटीक था जहां हमें पता था कि कौन कहां है. पूरे ऑपरेशन में 23 मिनट लगे….”

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button