NM वेरिफाइड

Fact Check: AI-Generated है उत्तराखंड में मां गंगा नदी के रौद्र रूप का यह वीडियो

Fact Check: AI-Generated है उत्तराखंड में मां गंगा नदी के रौद्र रूप का यह वीडियो

हिमाचल प्रदेश में इस वक्त बारिश आफत बनकर बरस रही है. हर तरफ पानी ही पानी, सड़कें, घर सब जलमग्न हो गए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया गया है कि उत्तराखंड में मां गंगा रौद्र रूप में हैं. और वीडियो में उफनती लहरों ने पहाड़ों को आगोश में ले लिया. तो चलिए जानते हैं कि आखिर वीडियो में किए गए दावे में कितनी सच्चाई है.

Instagram पर यूजर ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, “उत्तराखंड में मां गंगा रौद्र रूप में हैं” यह वीडियो जून 19, 2025 को पोस्ट किया गया है.

 

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि, यह वीडियो AI Generated है जिसें भ्रामक दावे के साथ शेयर किया गया है

हमने इस वीडियो के पीछे की सच्चाई पता लगाने के लिए इसकी बारीकी से जांच की जिसके बाद हमें इस वीडियो में कई विसंगतियां मिलीं. जैसे नदी की उठती लहरें अप्राकृतिक दिख रही हैं- जोकि डीपफेक या एआई जनरेटेड कंटेंट में देखा जाने वाला एक आम लक्षण है.

 

हमने वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम तोड़ा और जाना कि वीडियो को AI द्वारा बनाया गया है. नदीं की लहरों पर ध्यान दें तो लहरे एका-एक अंदर से ऐसे उठ रही है जैसे किसी ने नदीं में विस्फोट किया हो. नदीं की लहरें बहाव के साथ केवल उस वक्त ही उफान पर आ सकती है जब उसके रास्ते में कोई पत्थर या फिर कोई चट्टान जैसी कोई रुकावट हो जिसके बाद वह उफान ले और इतनी ऊंची उठे. इस दृष्य को देख हमें शक हो गया कि यह वीडियो एआई द्वारा ही निर्मित किया गया है.

हालांकि हमने अपने शक को यकीन में बदलने के लिए और इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए AI Detection Tool का भी इस्तेमाल किया, जिससे हमें पता चला कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाए जाने की 92% संभावना है. इसके और अन्य सहायक साक्ष्यों के आधार पर, हमने यह पुष्टि की कि यह वीडियो एआई द्वारा बनाया गया है.

निष्कर्ष

अंत: हमने जाना कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो AI-Generated एक डीपफेक है जिसे भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है. इसमें कोई सत्यता नहीं है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button