ताज़ा खबरेंविदेश

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच US की एंट्री, ट्रंप ने कहा- हमने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट पर सफल हमला किया

इजरायल-ईरान युद्ध के बीच में अमेरिका की एंट्री ने इस युद्ध को नया मोड़ दे दिया है. दावा किया गया है कि अमेरिका ने ईरान में तीन न्यूक्लियर साइट पर सफल हमला किया है. इस बात की पुष्टी खुद डोनाल्ड ट्रंप ने की है. उन्होंने सोशल मीडिए प्लेफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, कि अब शांति का समय है. कोई सेना ऐसा नहीं कर सकती थी. बता दें कि आज अमेरिका के राष्ट्रपति रात 10 बजे देश के नाम संबोधन देंगे.

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट करते हुए लिखा, “हमने ईरान में तीन परमाणु स्थलों पर अपना बहुत ही सफल हमला पूरा कर लिया है, जिसमें फोर्डो, नतांज़ और एस्फाहान शामिल हैं. सभी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से बाहर हैं. प्राथमिक स्थल, फोर्डो पर बमों का पूरा पेलोड गिराया गया. सभी विमान सुरक्षित रूप से अपने घर की ओर जा रहे हैं. हमारे महान अमेरिकी योद्धाओं को बधाई. दुनिया में कोई और सेना नहीं है जो ऐसा कर सकती थी. अब शांति का समय है! इस मुद्दे पर आपका ध्यान देने के लिए धन्यवाद.”

आपको बता दें कि ईरान पर हमले से पहले ही अमेरिका प्रशांत द्वीप गुआम में बी-2 बॉम्बर विमान (B-2 Bombers) भेज चुका था. उस समय ऐसा कहा जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस बात पर विचार कर रहे हैं कि अमेरिका को ईरान के खिलाफ इजरायल के हमलों में शामिल होना चाहिए या नहीं.

 

हमले से सिर्फ 48 घंटे पहले ट्रंप ने कही थी ये बात

हमले से सिर्फ 48 घंटे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दो हफ्ते तक इंतजार करेगा कि क्या ईरान और इजरायल के बीच राजनयिक हल निकल सकता है. उन्होंने कहा था, “अगर बातचीत की संभावना होगी तो मैं दो हफ्तों में फैसला करूंगा कि आगे क्या करना है.” लेकिन अब ट्रंप ने सीधे हमला करने का फैसला ले लिया.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button