जम्मू-कश्मीर: पीएम मोदी के दौरे से पहले बढ़ाई गई सुरक्षा

आज जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतिहासिक दिन है. आज यानी 6 जून 2025 को कश्मीर का 127 साल पुराना ख्वाब पूरा होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज चेनाब ब्रिज का आगाज करेंगे. चेनाब ब्रिज पर पहली बार ट्रेन दौड़ेगी. इसके साथ ही कश्मीर को भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ने का 127 साल पुराना सपना हकीकत में बदल जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, अधिकारियों ने निरीक्षण और सतर्कता बढ़ा दी है, खास तौर पर रियासी जिले के कटरा शहर में. गुरुवार को सुरक्षा बलों ने रामबन जिले में व्यापक जांच की, डॉग स्क्वॉड का इस्तेमाल किया और वाहनों की गहन जांच की. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए उधमपुर रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने लॉन्च होने वाली वंदे भारत ट्रेनों का निरीक्षण करने के लिए कटरा रेलवे स्टेशन का दौरा किया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू और कश्मीर में चेनाब पुल (तस्वीर 1) और अंजी पुल (तस्वीर 2) का उद्घाटन करेंगे.
नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चेनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है. यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और हवा की स्थिति का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है. इस पुल का एक प्रमुख प्रभाव जम्मू और श्रीनगर के बीच संपर्क को बढ़ाना होगा. पुल पर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के ज़रिए कटरा और श्रीनगर के बीच यात्रा करने में सिर्फ़ 3 घंटे लगेंगे, जिससे मौजूदा यात्रा समय में 2-3 घंटे की कमी आएगी. अंजी ब्रिज भारत का पहला केबल-स्टेड रेल ब्रिज है जो चुनौतीपूर्ण इलाके में देश की सेवा करेगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जम्मू और कश्मीर में चेनाब पुल (तस्वीर 1) और अंजी पुल (तस्वीर 2) का उद्घाटन करेंगे।
नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर स्थित चेनाब रेल पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है। यह 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है जिसे भूकंप और हवा की स्थिति का सामना… pic.twitter.com/sAFyUnswt9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 6, 2025
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “अगर मैं आपसे कहूं कि मैं इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रहा था, तो भी यह काफी नहीं होगा. यह रेल परियोजना तब शुरू हुई थी, जब मैं सातवीं या आठवीं कक्षा में था. अब मेरे बच्चे भी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद काम करने लगे हैं. लेकिन, देर आए दुरुस्त आए… कल प्रधानमंत्री वंदे भारत सेवा का उद्घाटन करेंगे और इससे हमें फायदा होगा… जब भी हाईवे जाम होता है, एयरलाइंस 5,000 रुपये की टिकट 20,000 रुपये में बेचना शुरू कर देती हैं, अब से ऐसी समस्याएं हल हो जाएंगी.”
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, “2014 में जब पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब इस पुल का काम लगभग बंद हो गया था. दुनिया के सबसे ऊंचे पुल को लेकर भी विवाद थे, क्या ऐसा पुल बनाना संभव होगा और क्या यह सुरक्षित होगा. यात्रा और व्यापार में आसानी होगी. यहां से 3 घंटे में आप श्रीनगर पहुंच सकते हैं. हाईवे पर भीड़ कम होगी. यह विकसित भारत का हिस्सा बन जाएगा.”





