भारत

बेंगलुरू भगदड़ मामले में RCB अधिकारी समेत चार लोग गिरफ्तार

बेंगलुरू भगदड़ मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लेते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक उनमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के दो बड़े अधिकारी भी शामिल हैं. इनमें आईपीएल फ्रैंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के शीर्ष मार्केटिंग अधिकारी निखिल सोसले भी शामिल हैं. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के दो अधिकारी  सचिव शंकर और कोषाध्यक्ष जयराम भी फरार हैं.

 

आपको बता दें कि बेंगलुरु RCB के विक्ट्री परेड के आयोजन के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जिसके बाद यह बड़ा कदम उठाया गया है.

 

गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस घटना के सिलसिले में बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद और कई अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया. एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीमांत कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन टास्क फोर्स को “तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया और अगले आदेश तक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और बेंगलुरु पुलिस आयुक्त के रूप में तैनात किया गया था.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button