प्रभास की फिल्म ‘The Raja Saab’ का पोस्टर रिलीज, 5 दिसंबर को होगी सिनेमाघरों में रिलीज

साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। पहले यह फिल्म अप्रैल में 10 तारीख को रिलीज होने वाली थी, लेकिन मेकर्स ने इसे फेस्टिव सीजन के लिए पोस्टपोन कर दिया था। हालांकि उस वक्त रिलीज की कोई नई तारीख सामने नहीं आई थी। अब डायरेक्टर मारुति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करते हुए 5 दिसंबर को फिल्म की रिलीज की पुष्टि की है।
डायरेक्टर मारुति ने एक्स (पहले ट्विटर) पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें प्रभास लाल रंग का पर्दा हाथ में पकड़े नजर आ रहे हैं और उनके पीछे जलते हुए नोटों की दीवार दिखाई दे रही है। पोस्टर पर यह भी बताया गया है कि फिल्म का टीजर 16 जून को सुबह 10:52 बजे रिलीज किया जाएगा।
A day that promises a festival on the big screens just like we all dreamt of seeing our dearest darling #Prabhas ❤️❤️❤️
A lot more exciting days ahead…#TheRajaSaab pic.twitter.com/PFdV1mcqDJ
— Director Maruthi (@DirectorMaruthi) June 3, 2025
हॉरर-कॉमेडी जॉनर की यह फिल्म पांच भाषाओं—तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम—में रिलीज की जाएगी। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। म्यूजिक थमन एस ने दिया है और सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी कार्तिक पालन ने संभाली है।
इसी दिन यानी 5 दिसंबर को शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की एक फिल्म भी रिलीज होने जा रही है, जिसका निर्देशन विशाल भारद्वाज कर रहे हैं। हालांकि उस फिल्म का टाइटल फिलहाल घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में प्रभास की ‘द राजा साब’ और शाहिद कपूर की फिल्म के बीच सीधी टक्कर देखने को मिलेगी, जिससे बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है।





