न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

Eliminator मैच में GT को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस

30 मई को हुए पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रनों से हराकर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनो का स्कोर खड़ा कर दिया. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली. जिसके बाद बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी ने अपना काम किया और गुजरात से जीत छीन ली… पूरी खबर पढ़ें
पाकिस्तान से सटे 5 राज्यों में आज होगी मॉक ड्रिल, जानें क्या-क्या होगा?

ऑपरेशन शील्ड के तहत आज यानी कि शनिवार (31मई) को पाकिस्तान से सटे देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में मॉक ड्रिल कराई जाएगी. इस दौरान ब्लैकआउट और सायरन बजाकर मॉक ड्रिल की जाएगी. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वो घबराएं नहीं. गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में मॉक ड्रिल होने जा रही है… पूरी खबर पढ़ें
भारत की अर्थव्यवस्था में तेजी, चौथी तिमाही की GDP वृद्धि 7.4% पर पहुंची

वित्त वर्ष 2024-2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था ने जोरदार प्रदर्शन किया. जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 7.4 फीसदी रही है, जो पिछले 4 तिमाहियों में सबसे ज्यादा है. पूरे वित्त वर्ष 2024-2025 में जीडीपी 6.5 फीसदी की दर से बढ़ी. शुक्रवार (30 मई) को जारी सरकारी डेटा में यह जानकारी दी गई है… पूरी खबर पढ़ें
फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने पिता की अर्थी से उठाए थे फूल? भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा यह वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो कांग्रेस नेता राहुल गांधी का है जिसमें उन्हें एक समाधि से कुछ उठाकर अपनी पैंट की जेब में रखते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने पिता की समाधी से सिक्के उठाकर अपनी जेब में रख लिए… पूरी खबर पढ़ें





