Eliminator मैच में GT को हराकर क्वालीफायर-2 में पहुंची मुंबई इंडियंस

30 मई को हुए पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात को 20 रनों से हराकर फाइनल के लिए अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनो का स्कोर खड़ा कर दिया. मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 81 रनों की पारी खेली. जिसके बाद बुमराह और बोल्ट की गेंदबाजी ने अपना काम किया और गुजरात से जीत छीन ली.
मुंबई से मिले 229 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत खराब रही थी. कप्तान शुभमन गिल जल्द अपना विकेट गंवा बैठे. लेकिन इसके बाद साई सुदर्शन ने टीम की जिम्मेदारी उठाई. और दूसरे विकेट के लिए मेंडिस के साथ 64 और तीसरे विकेट के लिए वाशिंगटन सुंदर के साथ मिलकर 84 रनों की साझेदारी कर टीम को रन चेज में बनाए रखा. लेकिन जब सुंदर और सुदर्शन आउट हुए, उसके बाद गुजरात पिछड़ गई और 20 ओवर में 208 रन ही बना पाई. गुजरात के लिए सुदर्शन ने 49 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली, जबकि सुंदर ने 24 गेंद में 84 रन बनाए.
इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रन बनाए. मुंबई के लिए सर्वाधिक 81 रन रोहित शर्मा ने बनाए. उनके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 47, सूर्यकुमार यादव ने 33, तिवल वर्मा ने 25 और हार्दिक पांड्या ने नाबाद 22 रनों की पारी खेली. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने 2-2 विकेट झटके. इस जीत के साथ मुंबई क्वीलाफायर-2 में पहुंच गई है, जबकि हार के बाद अब गुजरात का सफर समाप्त हो गया है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





