मनोरंजन

Cannes film festival 2025: सिंदूर लगाए नजर आईं ऐश्वर्या राय, तलाक की अफवाहों को दिया करारा जवाब

78वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टाइल और उपस्थिति से एक बार फिर सभी का ध्यान आकर्षित किया। रेड कार्पेट पर उनकी एंट्री का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और जब ऐश्वर्या ने शिरकत की तो उनकी मांग में भरा सिंदूर सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया।

यह सिंदूर, जो भारतीय संस्कृति में शादीशुदा स्त्री की पहचान माना जाता है, कई लोगों के लिए बच्चन परिवार में तनातनी और तलाक की अफवाहों पर बिना शब्दों के करारा जवाब बन गया।


पिछले एक साल से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। यहां तक कहा गया कि दोनों अलग रह रहे हैं और तलाक की प्रक्रिया में हैं। ऐसे में कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या की सिंदूर के साथ मौजूदगी को उनके वैवाहिक जीवन के प्रति समर्थन के तौर पर देखा जा रहा है।

इससे पहले अभिनेत्री अदिति राव हैदरी भी इसी अंदाज़ में सिंदूर लगाकर कान फेस्टिवल में नजर आई थीं, जिस पर फैंस ने उनके पति सिद्धार्थ के लिए प्यार की तारीफ की थी। अब ऐश्वर्या राय की यह तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं—कहीं हाथ हिलाते हुए, तो कहीं ‘नमस्ते’ करते हुए।


फैंस ने इन तस्वीरों को ट्रोल्स और हेटर्स के लिए करारा जवाब बताया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “कान्स की असली डीवा आ गई हैं,” तो किसी ने कहा, “हम बस इसी का इंतजार कर रहे थे।”

ऐश्वर्या की मौजूदगी और अंदाज़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह बॉलीवुड की सबसे चर्चित और पसंदीदा शख्सियतों में से एक हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button