IPL2025

आईपीएल 2025: चेन्नई और राजस्थान के बीच मुकाबला, संजू सैमसन ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाज़ी

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 62वां मुकाबला मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, लेकिन अब उनका लक्ष्य इस मुकाबले को जीतकर सम्मान के साथ सीजन का समापन करना है। फैंस को इस मैच में कड़ी टक्कर और रोमांच की उम्मीद है।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन:
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन:
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button