“14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट…”: Virat ने की टेस्ट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेट प्रेमी और विराट कोहली के फैंस के लिए एक बेहद बुरी खबर है क्यों कि अब वह अपने पसंदिदा प्लेयर को टेस्ट में खेलते हुए नहीं देख सकेंगे. विराट कोहली ने टी20 के बाद अब टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी है. विराट ने खुद इसकी जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए दी.
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, “14 साल हो गए हैं जब मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में बैगी ब्लू पहना था. ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा. इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर अपने साथ रखूंगा.”
View this post on Instagram
कोहली ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “सफ़ेद कपड़ों में खेलना एक बहुत ही निजी अनुभव है. शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं. जब मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है. लेकिन यह सही लगता है. मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है.
मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए आभार से भरा दिल लेकर जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया. मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा.”





