Operation Sindoor: PoJK में भारतीय सेना का हमला, सरकार और सेना ने साझा की कार्रवाई की पूरी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर (PoJK) में ‘Operation Sindoor’ के तहत बड़ी सैन्य कार्रवाई की। मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात को की गई इस स्ट्राइक के बाद आज विदेश मंत्रालय और सेना की ओर से संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें ऑपरेशन के उद्देश्य, रणनीति और परिणामों की विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को सबसे पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संबोधित किया। उनके साथ मंच पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह भी मौजूद थीं, जिन्होंने ऑपरेशन से जुड़े तकनीकी और सैन्य पहलुओं को विस्तार से साझा किया। इस दौरान देश पर हुए बड़े आतंकी हमलों—जैसे संसद हमला, 26/11 मुंबई हमला, पुलवामा और हालिया पहलगाम हमला—के दृश्य भी प्रदर्शित किए गए।
विदेश सचिव ने कहा, “22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर बर्बर हमला किया। इस हमले में 25 भारतीय और एक विदेशी नागरिक की हत्या की गई। यह हमला न केवल मानवता के खिलाफ अपराध था, बल्कि भारत की अखंडता और शांति को भी चुनौती देने वाला था।”
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Foreign Secretary Vikram Misri says, “…The attack in Pahalgam was marked with extreme barbarity, with the victims mostly killed with head shots at close range and in front of their family…the family members were deliberately traumatised… pic.twitter.com/UYTYo0D45d
— ANI (@ANI) May 7, 2025
उन्होंने कहा कि इस हमले का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में बहाल हो रही सामान्य स्थिति, पर्यटन और साम्प्रदायिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाना था। मिस्री ने कहा,“हमलावरों ने जानबूझकर परिवारों के सामने लोगों को गोली मारी ताकि भय और वैमनस्य फैलाया जा सके।”
उन्होंने बताया कि भारत ने यह कार्रवाई आत्मरक्षा के अधिकार के तहत की है और यह पूरी तरह नपी-तुली, सीमित और नागरिकों को नुकसान से बचाते हुए की गई। “हमने उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया जो भारत विरोधी गतिविधियों का केंद्र बन चुके थे।”
#WATCH | #OperationSindoor | Foreign Secretary Vikram Misri says, “Our intelligence agencies monitoring terrorist activities have indicated that there could be more attacks on India, and it was felt essential to both stop and tackle them.” pic.twitter.com/TrdcpjC0xl
— ANI (@ANI) May 7, 2025
कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उद्देश्य पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों को न्याय दिलाना था। इस मिशन में पाक अधिकृत कश्मीर के नौ प्रमुख आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।
#WATCH | #OperationSindoor, Col. Sofiya Qureshi says, “Operation Sindoor was launched to give justice to victims of Pahalgam terrorist attack. Nine terrorist camps were targeted and destroyed.” pic.twitter.com/8nbLHN6a3k
— ANI (@ANI) May 7, 2025
कर्नल कुरैशी ने कहा, “इन स्थानों पर आतंकियों को प्रशिक्षित किया जाता था और इन्हें लॉन्च पैड की तरह इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई से पहले पुख्ता खुफिया जानकारी एकत्र की गई और सुनिश्चित किया गया कि नागरिक आबादी को कोई नुकसान न पहुंचे।”
उन्होंने बताया कि मुंद्रिके समेत कई आतंकी शिविरों पर निशाना साधा गया, जिनकी वीडियो फुटेज प्रेस को भी दिखाई गई।
#WATCH | Video shows multiple hits on the Mundrike and other terrorist camps in Pakistan and PoJK
Col. Sofiya Qureshi says, “No military installation was targeted, and till now there are no reports of civilian casualties in Pakistan.” pic.twitter.com/zoESwND7XD
— ANI (@ANI) May 7, 2025
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Col. Sofiya Qureshi, while addressing the media, presents videos showing destroyed terror camps, including from the Muridke where those involved in the 2008 Mumbai Terror attacks – Ajmal Kasab and David Headley received their training…” pic.twitter.com/tNpsDf92Wu
— ANI (@ANI) May 7, 2025
विदेश सचिव ने कहा कि पाकिस्तान ने न तो हमले के बाद कोई कार्रवाई की और न ही लश्कर-ए-तैयबा जैसे प्रतिबंधित संगठनों पर अंकुश लगाया। उन्होंने आगे कहा, “साजिद मीर जैसे आतंकियों को पहले मरा हुआ बताया गया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद जीवित पाया गया। यह दर्शाता है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को बचाने का प्रयास करता रहा है।”
#WATCH | Delhi | #OperationSindoor| Foreign Secretary Vikram Misri says, ” A group calling itself the Resistance Front has claimed responsibility for the attack. This group is a Front for UN proscribed Pakistani terrorist group Lashkar-e-Taiba…Investigations into the Pahalgam… pic.twitter.com/JqpIbHrttN
— ANI (@ANI) May 7, 2025
सैन्य कार्रवाई के मद्देनजर भारत-पाक सीमा से लगे कुछ इलाकों, खासकर श्रीनगर एयरपोर्ट पर नागरिक उड़ानों पर अस्थायी असर पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर एयरपोर्ट से कोई भी फ्लाइट संचालित नहीं की जाएगी।
ऑपरेशन सिंदूर न केवल भारत की जवाबी क्षमता का प्रतीक है, बल्कि यह स्पष्ट संदेश भी है कि भारत अब आतंकी हमलों को सहन नहीं करेगा। सरकार ने दो टूक कहा है कि भारत आतंकवाद के विरुद्ध अपनी रक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के अधिकार का हरसंभव प्रयोग करता रहेगा।





