भारत ने शुरू किया ऑपरेशन ‘SINDOOR’, पाकिस्तान में 9 जगहों पर भारत की एयर स्ट्राइक

भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है, जिसे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है. यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गई है. हमले में कुल नौ जगहों को निशाना बनाया गया, जहां से आतंकवादी हमलों की योजना बनाई जा रही थी और उन्हें निर्देशित किया जा रहा था.
वीडियो नियंत्रण रेखा (LoC) से है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया.
पुंछ: वीडियो नियंत्रण रेखा (LoC) से है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी बुनियादी ढांचे पर हमला किया गया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित किया गया। pic.twitter.com/4kLQ6z5DcO
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) May 6, 2025
भारतीय सेना ने ट्वीट किया, “पाकिस्तान ने पुंछ-राजौरी क्षेत्र के भीमबेर गली में तोपखाने से गोलीबारी करके एक बार फिर संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया है. भारतीय सेना उचित तरीके से जवाब दे रही है.”

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “#OperationSindoor” (वीडियो सोर्स: किरेन रिजिजू/X)
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “#OperationSindoor”
(वीडियो सोर्स: किरेन रिजिजू/X) pic.twitter.com/nkCZ9zz85Y
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
यह हमला जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले के लगभग दो सप्ताह बाद हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी आतंकवादियों ने एक पर्यटक स्थल पर 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.




