NM वेरिफाइड

Fact Check: पाकिस्तानी राजनयिकों का भारत छोड़ने का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल

Fact Check: पाकिस्तानी राजनयिकों का भारत छोड़ने का वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर कड़ा रुख अपनाया है. जिसके चलते भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पांच कड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं. इनमें से एक है भारत में मौजूद सभी पाकिस्तानी राजनयिकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश. इस आदेश के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो 24 अप्रैल 2025 को है, जिसमें पाकिस्तानी राजनयिक भारत छोड़कर जा रहे हैं.

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसके कैप्शन में लिखा है, “मोदी सरकार ने 48 घंटे से पहले जाने के दिए आदेश, INDIA से भागते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लोग”.

वीडियो 42 मिनट पहले यानि 24 अप्रैल 2025 का बताया जा रहा है. इस विडियो की लिंक यहां है यहां देखिए वीडियो

फैक्ट चैक

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है

वीडियो पर गौर किया तो हमें लगा यह विडियो भ्रामक है तो हमने इसकी जांच शुरू कर दी. सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही पोस्ट की सच्चाई जानने के लिए हमने सबसे पहले तस्वीर को गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया. इस दौरान हमें एक Instagram पर एक विडियो मिला, जिसे 6 फरवरी 2025 को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, माशाल्लाह तीन दिन चला इज्तेमा शांती से मुकम्मल हुआ.

यहां से हमें पता चला कि यह वीडियो इज्तिमा, मुंबई का है. जिसे @faisalkhan.3395 नामक व्यक्ति ने अपने Instagram हैंडल पर पोस्ट किया था.

खोज के दौरान हमें जो जानकारी मिली उसकी पुष्टि भी जरूरी थी, तो हमने पुष्टि के लिए गूगल पर बारीकी से खोजबीन की. इस दौरान हमें यही वायरल वीडियो दूसरे सोशल मीडिया हैंडल पर मिला. कमाल की बात तो यह है की दूसरे हैंडल पर इस वीडियो की तारीख भी मेल खा रही थी. यह वीडियो @mr_jawed786 नामक यूजर के Instagram हैंडल पर मिला, जिसे 5 फरवरी को शेयर किया गया था.

खोज के दौरान मिले तथ्यों से हमने यह जाना कि यह वायरल वीडियो आज यानि 24 अप्रैल 2025 की नहीं बल्कि फरवरी, 2025 की है, जिसे हालिया दिनों में भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है.

 

नोट: न्यूज़मोबाइल इस भ्रामक वीडियो की पूर्णत: पुष्टी नहीं करता है, लेकिन खोज से मिले तथ्यों से यह स्पष्ट है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो हालिया दिनों का नहीं बल्कि पुराना है, जिसे भ्रामक रूप से शेयर किया जा रहा है.

Show More
Back to top button