PM Modi Saudi Arabia Visit: PM मोदी सऊदी अरब की यात्रा पर रवाना, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 22 अप्रैल यानि मंगलवार को सउदी अरब के लिए रवाना हुए. वह दो दिन जेद्दा में होंगे. इस दौरान पीएम मोदी की मुलाकात क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से होगी. साथ ही दोनों के बीच कई अहम मसलों पर बातचीत होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनकी बातचीत का क्या एजेंडा होगा. भारत और सऊदी अरब कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी कर सकते हैं.
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ”मैं जेद्दा, सऊदी अरब के लिए रवाना हो रहा हूँ. मैं यहां कई बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लूँगा. भारत, सऊदी अरब के साथ हमारे ऐतिहासिक संबंधों को महत्व देता है. पिछले एक दशक में द्विपक्षीय संबंधों को काफी गति मिली है. मैं रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हूँ. वहाँ भारतीय समुदाय के साथ भी बातचीत करूँगा.”
उन्होंने कहा कि वह 2023 में मोहम्मद बिन सलमान की भारत की अत्यधिक सफल राजकीय यात्रा के बाद अपनी इस यात्रा को लेकर और ‘स्ट्रटजिक पार्टनरशिप काउंसिल’ की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्सुक हैं. मोदी ने वली अहद सलमान के लिए ‘‘मेरे भाई” संबोधन का इस्तेमाल किया.
उन्होंने कहा कि वह सऊदी अरब में भारतीय समुदाय से जुड़ने के लिए भी उत्सुक हैं, जो दोनों देशों के बीच जीवंत सेतु के रूप में सतत काम कर रहा है और सांस्कृतिक एवं मानवीय संबंधों को मजबूत करने में बहुत बड़ा योगदान देता है.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





