IPL2025

आईपीएल 2025: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – टॉस जीतकर धोनी ने चुनी गेंदबाज़ी, बड़ा मुकाबला शुरू

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज आईपीएल 2025 का 30वां लीग मैच खेला जा रहा है। इस रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) आमने-सामने हैं। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इस मैच में दोनों टीमों ने बदलाव किए हैं। सीएसके ने रविचंद्रन अश्विन और डेवन कॉनवे को बाहर करते हुए जैमी ओवर्टन और शेख रशीद को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, एलएसजी ने हिम्मत सिंह की जगह मिचेल मार्श को टीम में वापस बुलाया है।

मैच को गुरु और शिष्य के टकराव के तौर पर देखा जा रहा है—एक ओर अनुभवी एमएस धोनी हैं, तो दूसरी ओर युवा ऋषभ पंत। अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अपने 6 में से 4 मुकाबले जीते हैं, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स सिर्फ एक जीत दर्ज कर पाई है। अगर आज सीएसके को हार का सामना करना पड़ा, तो उनके लिए प्लेऑफ की राह और मुश्किल हो सकती है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: अब तक दोनों टीमों के बीच 5 मुकाबले हुए हैं, जिनमें लखनऊ ने 3 बार जीत हासिल की है, जबकि चेन्नई सिर्फ एक मैच जीत सकी है और एक मुकाबला बेनतीजा रहा है।

संभावित प्लेइंग इलेवन:

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), रचिन रवींद्र, विजय शंकर, वंश बेदी, शिवम दुबे, शेख रशीद, रवींद्र जडेजा, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कम्बोज, जैमी ओवर्टन।

लखनऊ सुपर जायंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप, आवेश खान, रवि बिश्नोई।

फिलहाल मुकाबले का रोमांच चरम पर है और फैंस को एक जबरदस्त टक्कर देखने की उम्मीद है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button