RCB ने MI के खिलाफ दर्ज की रोमांचक जीत, विराट ने रच दिया इतिहास

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार को टी20 क्रिकेट में 13,000 रन पूरे कर लिए, ऐसा करने वाले वह पांचवें खिलाड़ी और पहले भारतीय बन गए. विराट ने सोमवार को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान यह उपलब्धि हासिल की.
Ma𝓥erick’s Massive Milestone! 👑🙇🏼♂️
1️⃣3️⃣,0️⃣0️⃣0️⃣ T20 runs with 9️⃣ centuries and 9️⃣8️⃣ fifties! 🤯
keep the runs flowing, VK! 💪#PlayBold #ನಮ್ಮRCB #IPL2025 #MIvRCB pic.twitter.com/rz5jaAXSdg
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 7, 2025
मैच के दौरान विराट ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का लोहा मनवाया और स्पिन और तेज गेंदबाजों के खिलाफ बेहतरीन शॉट लगाए. उन्होंने महज 42 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 159.52 के स्ट्राइक रेट से 67 रन बनाए. आईपीएल 2025 में अब तक विराट ने चार मैचों में 54.66 की औसत और 143 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 164 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक और 67 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर शामिल है. वह टूर्नामेंट में अब तक छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.
बता दें कि, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस (Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians) के खिलाफ 12 रन से शानदार जीत दर्ज की. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने विराट कोहली और रजत पाटीदार की शानदार पारी के दम पर 221 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसे चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 209 रन ही बना सकी. मुंबई के लिए सबसे अधिक रन तिलक वर्मा ने बनाए. आरसीबी ने 2015 के बाद से पहली बार मुंबई को वानखेड़े में हराया. यह कारनामा उन्होंने 10 साल बाद किया.





