इतिहास में पहली बार श्रीलंका ने किसी अतिथि का किया इतना भव्य स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंचे। कोलंबो के भंडारनायके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने स्वतंत्रता चौक पर प्रधानमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी अतिथि का ऐसा विशेष स्वागत किया है।
#WATCH | PM Narendra Modi received a ceremonial welcome in Colombo during his three-day visit to Sri Lanka, which began yesterday.
PM Modi received by Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake at the Independence Square.
(Source – ANI/DD) pic.twitter.com/6voTSyacf8
— ANI (@ANI) April 5, 2025
यह पहली बार है जब श्रीलंका ने किसी अतिथि का ऐसा विशेष स्वागत किया है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा का उद्देश्य भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय संबंधों को ऊर्जा, व्यापार, संपर्क, डिजिटलीकरण और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में और मजबूत करना है। उनके साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री भी मौजूद हैं।
PM Narendra Modi received a special ceremonial welcome at Independence Square, Colombo. This is the first time Sri Lanka has accorded such a welcome to a visiting dignitary. pic.twitter.com/iMKAKxquUM
— ANI (@ANI) April 5, 2025
कोलंबो में प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच हुई बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच सात समझौतों पर सहमति बनी। इन समझौतों में रक्षा सहयोग, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटल कनेक्टिविटी और आपसी व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों को शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति की उपस्थिति में सहमति पत्रों का आदान-प्रदान भी हुआ।
#WATCH | Colombo | India and Sri Lanka exchange MoUs in the presence of Prime Minister Narendra Modi and Sri Lankan President Anura Kumara Dissanayake.
(Source – ANI/DD) pic.twitter.com/CrtlkqhMtM
— ANI (@ANI) April 5, 2025
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत की सहायता से निर्मित परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल शिलान्यास प्रमुख है। इसके अलावा 6 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी ऐतिहासिक अनुराधापुरा शहर का दौरा करेंगे, जहां वे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





