GT vs RCB: गुजरात ने आरसीबी को दबोचा, बटलर बने मैच विनर

02 अप्रैल को आईपीएल के 14वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने RCB को 8 विकेट से हराकर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली. बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/8 का स्कोर खड़ा किया. जवाब में जीटी ने 17.5 ओवर में केवल दो विकेट खोकर आसानी से 170 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया.
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस की इस आईपीएल में तीन मैचों में यह दूसरी जीत है. गुजरात के 4 अंक हो गए हैं. वहीं आरसीबी की लगातार तीसरी जीत का सपना टूट गया. आरसीबी लगातार दो मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरी थी लेकिन उसकी बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही. लियाम लिविंगस्टोन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा सका. विराट कोहली को अरशद खान ने सस्ते में पवेलियन भेज दिया जबकि कप्तान रजत पाटीदार का बल्ला भी नहीं चला.
आरसीबी की ओर से रखे गए 170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने 17.5 ओवर में 2 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. गुजरात की जीत के लिए जोस बटलर ने नींव रखी, उन्होंने 39 गेंदों पर नाबाद 73 रन बनाए वहीं ओपनर साई सुदर्शन ने 49 रन की पारी खेली. बटलर और सुदर्शन की इस पारी की बदौलत गुजरात ने आरसीबी के हांथों से मैच को छीन लिया. बटलर का साथ देते हुए शेरफेन रदरफोड 18 गेंदों पर 30 रन बनाकर नाबाद लौटे.
इस मैच में सिराज ने शाानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे. सिराज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.





