मनोरंजन

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते समय रैना का दिल्ली में होने वाला शो ‘अनफ़िल्टर्ड’ रद्द

इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद के चलते समय रैना की मुश्किलें बढ़ने लगी है. दरअसल समय रैना का दिल्ली में होने वाला शो ‘अनफ़िल्टर्ड’ रद्द कर दिया गया है. समय रैना का पूर्व निर्धारित शो ‘अनफ़िल्टर्ड’ 21 और 23 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में होने वाले था.

हालांकि BookmyShow और समय की तरफ़ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. पर जिन भी लोगों ने शो के टिकट बुक कराए थे उन्हें एक टेक्स्ट मैसेज आया है जिसमें लिखा है: शनिवार को टिकटिंग ऐप ने एक संदेश के माध्यम से उपस्थित लोगों को रद्दीकरण के बारे में सूचित किया.

“शुक्रवार 21 मार्च 2025 व रविवार 23 मार्च 2025 को शाम 7:00 बजे तालकटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने वाला समय रैना अनफ़िल्टर्ड शो रद्द कर दिया गया है. असुविधा के लिए खेद है. हमने राशि के लिए रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है…रिफंड 7 से 10 दिनों में आपके अकाउंट में जमा हो जाएगा.”

यही नहीं इंडियाज गॉट लैटेंट के एक एपिसोड में की गई विवादास्पद टिप्पणियों के कारण पिछले महीने गुजरात में रैना के अप्रैल के शो रद्द कर दिए गए थे.समय हाल ही में अपना कनाडा दौरा समाप्त करके अपने लाइव शो के लिए भारत की ओर रवाना हुए हैं. जिस एपिसोड में विवादास्पद टिप्पणियां की गई थीं, उसमें समय रैना सहित रणवीर इलाहाबादिया, यूट्यूबर आशीष चंचलानी और कंटेंट क्रिएटर अपूर्व मुखीजा मौजूद थी. रणवीर द्वारा माता-पिता पर की गयी अपमानजनक टिप्पणी के बाद इस मामले ने तूल पकड़ी. जिसके बाद सभी उपस्थित इन्फ़्लुएंसर्स, क्रिएटर्स के ऊपर FIR दर्ज की गई है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

One Comment

  1. Pingback: dra. Vicky
Back to top button