खेल

भारत की जीत पर बधाइयों का तांता, सोनू सूद से लेकर गौतम अडानी तक सबने दी बधाई

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस जीत के साथ भारतीय टीम सबसे ज्यादा बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीम बन गई है, यह तीसरी बार है जब भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया.

 

बता दें कि 2002 में भारत ने श्रीलंका के साथ मिलकर खिताब जीता था तो वहीं दूसरी बार 2013 में खिताब जीतने में कामयाबी पाई थी. अब 2025 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद से ही देशभर में जश्न का माहौल है. वहीं बड़े उद्योगपति समेत बॉलिवुड के कलाकारों ने भी भारतीय टीम को जीत की बधाई दीं.

 

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर अभिनेता सोनू सूद ने कहा, “..हम जानते थे कि ये होगा क्योंकि आप बेस्ट हैं. हर एक खिलाड़ी को बधाई और दिल से सलाम कि आप ऐसे ही जीतते रहो क्योंकि आप रियल चैंपियंस हैं..”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर अभिनेता शाहिद कपूर ने कहा, “यह एक शानदार मैच था… टीम को बहुत-बहुत बधाई. हम बहुत खुश और गर्वित हैं… मैं बचपन से ही क्रिकेट का प्रशंसक रहा हूं… टीम के प्रति मेरे मन में बहुत सम्मान है…”

अडानी ग्रुप के चेयरपर्सन गौतम अडानी ने ICC Champions Trophy में जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई दी और ट्वीट किया,”शानदार, विजयी, इंडिया ज़ील द डील!”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने कहा, “ये जो चैंपियंस ट्रॉफी की जीत मिली है इसके लिए पूरे भारतीय टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मैं इस समय भारत में नहीं हूं बल्कि अमेरिका में हूं और मैंने पूरा मैच मोबाइल में देखा. मुझे देखकर बहुत अच्छा लगा. सभी ने बहुत अच्छे से खिलेगा.”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर अभिनेता कुणाल खेमू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं. मुझे ऐसा लग रहा है जैसे मैं अभी उस बड़े मैदान पर चल रहा हूं. मैं ट्रैफ़िक में फंसकर यह मैच देख रहा था, और मैंने आप सभी को चिल्लाते हुए सुना, और मैंने कहा कि भारत जीत गया है. मुझे लगता है कि रोहित ने एक शानदार टीम का नेतृत्व किया, और मैं बहुत खुश और गौरवान्वित हूं…”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर गायक जुबिन नौटियाल ने कहा,” मुझे लगता है कि टीम इंडिया इस समय राष्ट्र के मुकुट की तरह है, वे हमें गौरवान्वित करते हैं,वे हमें बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं, बेहतर बनने की प्रेरणा देते हैं…और यह अद्भुत है, टीम इंडिया और सभी भारतीयों को बधाई और यह हम सब के लिए बड़ी जीत है..”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर अभिनेता राजपाल यादव ने कहा, “पूरे हिंदुस्तान और पूरे भारतीय टीम को बहुत-बहुत बधाई और बहुत ही खुशी हुई.”

भारत द्वारा ICC Champions Trophy का खिताब जीतने पर अभिनेता अली फज़ल ने कहा, “बहुत खुश हूं, 12 साल हमने ये चैंपियंस ट्रॉफी जीता है. मैच देकर बहुत मजा आया. सबने बहुत अच्छा खेला…”

Show More
Back to top button