13 या 14 मार्च आखिर किस दिन मनाया जाएगा होली का त्योहार, जानिये इसके पीछे का ऐतिहासिक महत्व

Holi 2025 : रंगों का त्योहार होली आने वाला है. जितना लोगो को होली का उत्साह है उतना ही उसकी तिथि को लेकर असमंजस भी है. सभी के मन में यही सवाल है की आखिर होली 13 मार्च को मनायी जाएगी या 14 मार्च को मनायी जाएगी. पर आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आए है:
होली 2025 की तिथि और समय द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल होली शुक्रवार, 14 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि होलिका दहन गुरुवार, 13 मार्च को किया जाएगा.
जानिये कब होगी पूर्णिमा तिथि प्रारंभ और समाप्त:
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ – 13 मार्च को प्रातः 10:35 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त – 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे
आख़िर क्यो मनाया जाता है होली का त्योहार:
लोकप्रिय किंवदंती के अनुसार, ऐसा माना जाता है की जब राक्षस राजा हिरण्यकश्यप के बेटे प्रह्लाद भगवान विष्णु का वरदान थे, और हिरण्यकश्यप ने उन्हें मारने की कोशिश की थी. प्रह्लाद को मारने के लिए हिरण्यकश्यप ने बहुत तरीके अपनायें यही नहीं उसने अपनी बहन होलिका की सहायता से प्रह्लाद को धोखे से आग में बैठा दिया.
ऐसा माना जाता है की होलिका के पास एक जादुई वस्त्र था जो उसे आग से जलने से बचाता था. पर उस दिन भगवान विष्णु की कृपा से वो कपड़ा होलिका से उतर कर प्रह्लाद के ऊपर आ गया. होलिका आग में जल गई.इस प्रकार, बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए होलिका का पुतला जलाया जाता है.
होली का त्यौहार हिंदू कैलेंडर के सबसे ज़्यादा मनाए जाने वाले त्योहारों में से एक है.





