मनोरंजन

“इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद के चलते गुवाहाटी पहुंचे रणवीर इलाहाबादिया

“इंडियाज गॉट लेटेंट” विवाद में एक नया मोड़ आया है. लोकप्रिय यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया 7 मार्च को गुवाहाटी पहुंचे. असम पुलिस ने पिछले सप्ताह की शुरुआत में रणवीर को समन भेजा था, लेकिन वे पेश नहीं हुए.

अभी गुवाहाटी पुलिस के क्राइम ब्रांच में उनसे पूछताछ चल रही है, अधिकारी यूट्यूब पर समय रैना द्वारा होस्ट किए गए वायरल शो के एक एपिसोड के दौरान रणवीर द्वारा की गई अश्लील टिप्पणियों की जांच कर रहे हैं.

 

NCW में भी पेश की लिखित क्षमायाचना: 

रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा मुखीजा ने इंडियाज गॉट लेटेंट पर अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) में भी लिखित रूप में माफ़ी मांगी है.

NCW के समक्ष पेश होने के बाद, इलाहाबादिया क्राइम ब्रांच के समक्ष अपना बयान दर्ज कराने के लिए गुवाहाटी गए. असम पुलिस द्वारा भेजे गए समन के आधार पर रणवीर को 5 मार्च को गुवाहाटी में असम पुलिस के समक्ष पेश होना था. लेकिन वे नहीं पहुंच पाए. एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि न तो इलाहाबादिया और न ही उनके वकील ने अधिकारियों से संपर्क करके उनकी अनुपस्थिति के बारे में जानकारी दी है, ऐसे में रणवीर के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी.

इस बीच, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबादिया को अपना यूट्यूब शो, द रणवीर शो शुरू करने की अनुमति दे दी है, पर इसी के साथ ही उन्हें “नैतिकता और शालीनता” का पालन करने के लिए कहा गया है.

यह विवाद समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर द्वारा की गई अश्लील टिप्पणी से चर्चा में आया है. यह अश्लील टिप्पणी स्पष्ट रूप से लोगों को पसंद नहीं आई और वे इससे बहुत नाराज़ हो गए.

इसके बाद से ही समय रैना ने अपने यूट्यूब से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सारे एपिसोड भी हटा दिए है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button