ताज़ा खबरेंमनोरंजन

“Avengers: Doomsday” की लीक तस्वीरों ने मचाया तहलका

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित फिल्म “Avengers: Doomsday” की कुछ कांसेप्ट आर्ट इमेजेस लीक हो गई हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। मार्वल के आर्टिस्ट मुश्क रिजवी द्वारा साझा की गई इन तस्वीरों में कई बड़े सुपरहीरोज नजर आ रहे हैं, जिनमें डॉक्टर स्ट्रेंज, विजन, स्टार-लॉर्ड, हल्क, शी-हल्क और सबसे चौंकाने वाली झलक रोबर्ट डाउनी जूनियर के डॉक्टर डूम अवतार की है।

फिल्म की लीक इमेजेस के बाद MCU ने औपचारिक रूप से घोषणा कर दी है कि रोबर्ट डाउनी जूनियर एक बार फिर MCU में वापसी करेंगे, लेकिन इस बार वह आयरन मैन नहीं, बल्कि डॉक्टर डूम का किरदार निभाएंगे। यह घोषणा साल 2024 में हुई थी और अब इसे आधिकारिक रूप से MCU के फेज़ 6 (Phase 6) का हिस्सा बना दिया गया है।

फिल्म का निर्देशन रूसो ब्रदर्स (Russo Brothers) करेंगे, जिन्होंने पहले “Captain America: Civil War,” “Avengers: Infinity War” और “Avengers: Endgame” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, “Avengers: Doomsday” मई 2026 में रिलीज हो सकती है।

“Avengers: Endgame” के बाद MCU में कई नई फिल्में और सीरीज आईं, लेकिन वे पहले जैसा जादू नहीं बिखेर पाईं। फैंस को लगा कि एवेंजर्स की कहानी अब खत्म हो चुकी है। लेकिन “Avengers: Doomsday” की घोषणा और रोबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी ने फैंस में जबरदस्त उत्साह भर दिया है।

अब सवाल यह है कि क्या “Avengers: Doomsday” MCU को फिर से ऊंचाई पर पहुंचा पाएगी? क्या RDJ डॉक्टर डूम के रूप में फैंस का दिल जीत पाएंगे? इन सभी सवालों का जवाब 2026 में मिलेगा, जब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button