World Obesity day: इन 5 बीजों का पानी पीने से मोटापा होगा छुमंतर, डॉक्टर्स भी देते है सलाह

बदलती लाइफस्टाइल व वर्क लाइफ बैलेंस ना होने की वजह से लोगो को मोटापे की समस्या भी बढ़ रही है. कहा भी जाता है की मोटापा ही सभी रोगों की जड़ है. ऐसे में “वर्ल्ड ओबेसिटी डे” पर हम आपको बता रहे है डॉक्टर्स द्वारा सुझाए गए 5 ऐसे बीज जिनका रोज सुबह पानी पीने या इनका सेवन करने से आप पायेंगें मोटापे से छुटकारा, आइये जानते है इनके बारे में विस्तार से:
चिया बीज का पानी:
चिया सीड्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और ओमेगा-3 पाया जाता है, जो वजन घटाने में मदद करते हैं. यहीं नहीं इससे पेट की चर्बी जल्दी से कम होती है. चिया बीज पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है. इससे आपका पेट लम्बे समय से भरा रहता है और स्टैमिना भी बनी रहती है.
मेथी बीज का पानी :
मेथी के बीज रात भर पानी में भिगोकर सुबह उठ कर पीने से मोटापे से राहत मिलती है. मेथी के बीज मुख्यतः रूप से एसिडिटी को कम करने. ब्लड शुगर को घटाने और हार्मोनल बैलेंस को बनाये रखने में मदद करते है. डॉक्टर्स के अनुसार जिनको भी बहुत ही जल्दी से अपना वजन घटाना है तो मेथी बीज के पानी से बेहतर कोई ऑप्शन हो ही नहीं सकता है.
सब्जा के बीज का पानी:
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और फिट रहना चाहते हैं तो सब्जा के बीज एकदम परफेक्ट चॉइस है. इनमें प्रोटीन अधिक होता है, जो इन्हें वजन घटाने के लिए एक सुपरफूड बनाता है। इनमें फाइबर, ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस पाया जाता है.
सौंफ का पानी :
अभी गर्मियों में सौंफ तो ठंडक प्रदान करने के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है, पर इसी के साथ ही सौंफ का पानी गैस, ब्लोटिंग की समस्या को कम कर डाइजेशन और गट हेल्थ को बेहतर बनाता है.
दालचीनी का पानी:
दालचीनी का पानी दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बेहतर माना जाता है. यह आपके मोटापे को कम कर बॉडी को फिट बनाता है. यह पीरियड क्रेम्प्स को भी कम करता है.





