ताज़ा खबरेंमनोरंजन

धनुष की अगली निर्देशित फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ की रिलीज डेट टली

साउथ के सुपरस्टार धनुष इन दिनों अपने बिजी प्रोफेशनल शेड्यूल को लेकर चर्चा में हैं। अभिनेता न सिर्फ कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, बल्कि निर्देशन की दुनिया में भी तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। हाल ही में उनकी निर्देशित फिल्म ‘नीक’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। अब, फैंस उनकी अगली निर्देशित फिल्म ‘इडली कढ़ाई’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

धनुष न केवल ‘इडली कढ़ाई’ का निर्देशन कर रहे हैं, बल्कि इसमें अभिनय भी कर रहे हैं। फिल्म में वह अभिनेत्री नित्या मेनन के साथ नजर आएंगे। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख में बदलाव की चर्चा तेज हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अगस्त और सितंबर 2025 के बीच किसी भी समय रिलीज हो सकती है। हालांकि, मेकर्स की ओर से इस पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

सूत्रों के अनुसार, फिल्म में देरी का मुख्य कारण पोस्ट-प्रोडक्शन का काम अधूरा होना बताया जा रहा है। धनुष इस समय आनंद एल राय की हिंदी फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते ‘इडली कढ़ाई’ की कुछ शूटिंग अभी भी बाकी है। यही वजह है कि मेकर्स इसकी रिलीज को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं।

धनुष के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास एक से बढ़कर एक बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। खबरें हैं कि वह एक और फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं, जिसमें तमिल सुपरस्टार अजित कुमार मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म में संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर के भी शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इसके अलावा, धनुष जल्द ही शेखर कम्मुला की ‘कुबेर’ में भी नजर आएंगे। यह मल्टी-स्टारर फिल्म 20 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फैंस अब ‘इडली कढ़ाई’ की नई रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button