भारत

Chandra Grahan 2025: मार्च में साल 2025 का पहला चन्द्र ग्रहण, इस दौरान भूल कर भी न करें यह काम

इस वर्ष पहला चंद्र ग्रहण मार्च माह में होली के त्योहार पर होने जा रहा है. इस वर्ष 14 मार्च के दिन आकाश में ब्लड मून दिखाई देगा अथार्त लाल रंग का चाँद दिखाई देगा. कई चर्चित ज्योतिषों का कहना है की यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इससे पहले 2022 में ऐसा पूर्ण चंद्रग्रहण देखा गया था.

कब लगेगा वर्ष का पहला चन्द्र ग्रहण?

इस वर्ष का पहला चन्द्रग्रहण 14 मार्च को प्रातः 9:29 बजे से दिन में 3:29 तक प्रभावशाली रहेगा. हालाँकि सुबह का समय होने का कारण यह ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा पर भारत में इसका सूतक काल माना जाएगा.

कहाँ दिखेगा यह चन्द्रग्रहण:

यह ग्रहण मुख्यतः रूप से उत्तरी व दक्षिण अफ्रीका, आकर्टिक महासागर, अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक पूर्वी एशिया में पूर्ण रूप से नज़र आएगा.

चन्द्रग्रहण के दौरान भूलकर भी ना करें यह काम:

चन्द्रग्रहण के दौरान शास्त्रों के अनुसार कुछ काम नहीं करने की सलाह दी जाती है जो इस प्रकार है:

  1. सूतक काल के दौरान बूढ़े और बीमार लोगों के अलावा कोई भी भोजन नहीं करें.
  2. ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को सब्जी काटने या नुकीली चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए यही नहीं उन्हें ग्रहण के दौरान घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए और गायत्री मन्त्र का स्मरण करते रहना चाहिए.
  3.  चन्द्रग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद रखने चाहिए. चन्द्रग्रहण खत्म होने के बाद गंगाजल से मंदिर को शुद्ध कर ले.
  4. इस दौरान दान पुण्य करते रहने चाहिए.
  5. पीने के पानी में तुलसी का पत्ता डाल दें ताकि मन में शुद्धि बनी रही.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button