“इंडियाज गॉट लेटेन्ट” विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने शेयर किया इमोशनल वीडियो

“इंडियाज गॉट लेटेन्ट” के विवाद के बाद आशीष चंचलानी ने इन्स्टाग्राम पर अपना पहला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैन्स से फिर से वीडियो बनाने के लिए सपोर्ट करने का आग्रह किया. जहाँ एक ओर सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को अपना शो फिर से शुरू करने की अनुमति दी तो वहीँ दूसरी ओर आशीष ने विवाद के बीच अपने फैन्स को वीडियो के साथ मेसेज दिया.
View this post on Instagram
सोमवार को आशीष ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए फैन्स को उन्हें और उनके परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखने का आग्रह किया। यूट्यूबर ने भावुक होते हुए कहा की, “हैलो दोस्तों, आप लोग कैसे हो, मुझे पता है, आपके मैसेज पढ़े मैंने, चल रहा है. मैंने सोचा स्टोरी पर आपसे बात करूँ लेकिन अब समझ नहीं आ रहा क्या कहूँ. लड़ लेंगे सिचुएशन से, देखे हैं ऐसे टफ टाइम्स, इससे भी कुछ नया सीख लेंगे”.
आशीष ने आगे बोलते हुए कहा कि “मैं आप सबसे बस यहीं अनुरोध करता हूं कि मेरे परिवार और मुझे अपनी प्रेयर्स में रखना. जब भी मैं वापस आऊं, मेरा काम थोड़ा इधर-उधर हो गया होगा, लेकिन तब भी सपोर्ट करना। मैं कड़ी मेहनत करूंगा, जैसे मैंने हमेशा कड़ी मेहनत की है. बस ध्यान रखिए सब लोग अपना” .
इस वीडियो के रिलीज़ होते ही सभी फैन्स ने उनको सपोर्ट दिखाते हुए कमेंट करना शुरू कर दिया. कई यूजर ने यह भी कमेंट किया की उन्हें पता है आशीष की कोई गलती नहीं है इसलिए वो आशीष के साथ है. वहीँ कुछ यूजर्स ने यह तक भी कहा आशीष यह वक्त भी गुजर जायेगा, इश्वर पर विश्वास रखो.
आखिर क्या है पूरा मामला?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ समय रैना का कॉमेडी शो है जहाँ माता-पिता पर किये गए बयान के बाद से ही जमकर विवाद हो रहा है. ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का यह एपिसोड 8 फरवरी को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था. और एपिसोड के ऑन एयर होने के बाद ही इस शो पर FIR फाइल हुई.





