Oscar 2025 में “अनोरा” फिल्म ने मारी बाजी, जानिये किसके नाम हुआ कौनसा अवार्ड

97वें अकादमी अवार्डस बहुत ही अद्भुत अंदाज में लोस एंजलस में आयोजित किए गए. जिसमें 2024 की सबसे बड़ी और अविश्वनीय फिल्मों और उनकी सफलता में भूमिका निभाने वाले पात्रों को सम्मान दिया गया. इस वर्ष के ऑस्कर में 23 श्रेणियां थीं और सबसे अधिक अवार्ड जीतने वाली फिल्म में अनोरा ने अपना नाम दर्ज करवा दिया.
इस फिल्म को 5 अवार्डस क्रमशः सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक, मुख्य भूमिका अभिनेत्री, लेखन और फ़िल्म संपादन का पुरस्कार मिला. अनोरा के बाद द ब्रुटलिस्ट फिल्म को भी 3 पुरस्कार मिले, जिनमें मुख्य भूमिका में बेस्ट अभिनेता, सिनेमैटोग्राफी और बेस्ट म्यूजिक अवार्ड शामिल है.
अगर बात करें केटेगरी की तो निम्नलिखित अवार्ड दिए गए:
बेस्ट फिल्म:
बेस्ट फिल्म का अवार्ड अनोरा को मिला. नोमिनेशन में कुल 10 फ़िल्में शामिल थी जिनमें से अनोरा को चुना गया.
बेस्ट एक्टर:
बेस्ट एक्टर का अवार्ड द ब्रूटालिस्ट फिल्म में अभिनय करने वाले एड्रियन ब्रोडी को मिला. इसमें नोमिनेशन कुल 5 एक्टर्स का दिया गया.
बेस्ट एक्ट्रेस:
बेस्ट एक्ट्रेस रोल में फिर से अनोरा ने बाजी मारी, जी हाँ बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड माइकी मैडिसन को दिया गया, इस श्रेणी में भी कुल 5 एक्ट्रेस का नोमिनेशन दिया गया था.
बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल:
अब की बार एक अलग फिल्म का नाम सामने आया है इसमें किरन कल्किन को “अ रियल पैन” फिल्म के लिए बेस्ट बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड मिला. हालाँकि इस अवार्ड के लिए कुल 5 नोमिनेशन दिए गए थे.
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल:
बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड जोई सलडाना को दिया गया.
बेस्ट डायरेक्टर:
बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड सीन बेकर को ‘अनोरा’ फिल्म के लिए मिला.
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म :
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘आई एम स्टिल हियर’ को मिला.
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी:
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड ‘द ब्रूटलिस्ट’ (लोल क्रॉली) को मिला.
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर:
‘द ब्रूटलिस्ट’ को बेस्ट ओरिजिनल स्कोर का ऑस्कर अवॉर्ड दिया गया.
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म:
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ को दिया गया.
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स:
‘ ड्यून: पार्ट टू’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स के लिए ऑस्कर जीता.





