मनोरंजन

Oscar 2025 में इन सेलेब्रिटीज के लुक हुए फेमस, देखिए किस सेलेब्रिटी ने क्या पहना ?

ओस्कर्स अवार्डस जिसका सभी को विश्वभर में इंतज़ार रहता है. हर बार ओस्कर्स में अवार्ड के नोमिनेशन, विनर और ड्रेसिंग को लेकर जोरो-शोरों से चर्चा चलती है. इस बार भी अवार्ड में सभी सितारों ने एक-से-बढ़कर-एक कपड़े पहने. आइये देखते है ऑस्कर में बेस्ट ड्रेसिज की एक झलक:

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है स्कारलेट जोहानसन का जिन्होनें ब्लू वेलवेट गाउन लुक लिया. इस गाउन के साथ उन्होंने लॉन्ग ग्लव्स भी पहने. इस एलिगेंट लुक में उन्होंने डी बियर्स ज्वेलरी को कैरी किया.

“अनोरा” स्टार मिकी मैडिसन, जिन्हें बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड मिला. उन्होंने कस्टम मेड क्रिश्चियन डायर हाउते कॉउचर स्ट्रैपलेस गाउन पहना. इस लुक को स्टेटमेंट टिफ़नी एंड कंपनी के नेकलेस के साथ पूरा किया गया.

“ए कम्प्लीट अननोन” में अपने रोल के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नोमिनेटेड मोनिका बारबेरो ने डायर की हल्के गुलाबी रंग की सिल्क ड्रेस पहनी थी. इस गाउन में वो किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी.

ब्यूटी क्वीन सेलेना ने गोमेज़ कस्टम राल्फ लॉरेन गाउन पहना था और इस लुक को और भी खुबसूरत बनाने के लिए बुल्गारी डायमंड पहना.

डोजा कैट भी मैचिंग स्कार्फ के साथ स्ट्रैपलेस लेपर्ड-प्रिंट बाल्मेन गाउन में दिखी.

हेली बेरी क्रिश्चियन सिरिआनो के डिस्को-बॉल गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जिसमें वो अवार्ड फंक्शन में एक अलग लुक में ही दिख रही थी.

रैचेल ज़ेगलर ने भी ब्रांड को चुना. रैचेल डायर की ट्रांसपेरेंट ट्यूल ड्रेस में पहुंचीं.

डेमी मूर ने जियोर्जियो अरमानी का सिल्वर कलर फिशकट गाउन पहना और ओपन हेयर लुक लिया.

एम्मा स्टोन ने सबसे डिफरेंट ब्रांड लुई वुइटन को चुना, जिसमें उन्होंने बालों को बाँध कर सटल लुक कैरी किया.

लिली-रोज़ डेप ने चैनल का ट्रांसपेरेंट ब्लैक गाउन पहना और इस लुक के साथ इन्होनें साइड हेयर खुले रखे.

लौरा डर्न ने भी गुच्ची का सबसे यूनिक ऑउटफिट सेमी ट्रांसपेरेंट जम्पसूट चुना जिसमें वो सिम्पल और एलीगेंट लग रही थी.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button